स्वतंत्रता दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़

Independence Day 2023: भारत को अंग्रेजों से आज़ादी 15 अगस्त 1947 में मिली थी और उस समय लार्ड माउंटबेटन ने भारत के स्वतंत्र होने की घोषणा की थी.  भारत इस वर्ष अपना 77वां  स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।  यह दिन भारतीयों के लिए काफी महत्वपूर्ण है और सब इसको एक साथ मिलकर मनाते है. आइये इस लेख के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस से जुड़े प्रश्नों को हल करते हैं।  

Shikha Goyal
Aug 11, 2023, 16:42 IST
Indian Independence Day Quiz
Indian Independence Day Quiz

Independence Day 2023: भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाताा है. यह दिन हमें ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है. भारत इस वर्ष अपना 77वां  स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 

15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी, इसलिए इस दिन को स्वतंत्रता के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन भारत एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरा था. भारत में 15 अगस्त को अवकाश रहता है और पूरे देश में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाता है.

हर साल भारत के प्रधानमंत्री इस दिन लालकिले के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, देशवासियों को संबोधित करते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं. इस लेख में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ अद्भुत और रोचक तथ्यों पर प्रश्नोतरी दी जा रही हैं, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा और आपको आज़ादी से जुड़े तथ्यों पर नज़र डालने का मौका भी मिलेगा.

1. अंग्रेजों ने भारत पर कितने साल शासन किया था?

A. तकरीबन 100 साल

B. तकरीबन 170 साल

C. तकरीबन 200 साल

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

Explanation: अंग्रेजों ने भारत पर तकरीबन 200 साल शासन किया था. 

2. भारत की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण किसने किया था?

A. भगत सिंह

B. मंगल पाण्डेय

C. सुभाष चन्द्र बोस

D. चंद्रशेखर आज़ाद

Ans. C

Explanation:  भारत की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण सुभाष चन्द्र बोस ने किया था.

3. कौन-सी पार्टी भारत में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सत्ता में आई थी?

A. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

C. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

D. अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक

Ans. B

Explanation: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सत्ता में आई थी.

भारत में 15 अगस्त को ही क्यों स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?

4. भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ध्वज कहां फहराते हैं?

A. इंडिया गेट

B. भारत की संसद

C. दिल्ली का लाल किला

D. भारत का सर्वोच्च न्यायालय

Ans. C

Explanation: भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ध्वज दिल्ली के लाल किले में फहराते हैं.

5. जवाहरलाल नेहरू ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कब शपथ ली थी?

A. 11 अगस्त, 1947

B. 13 अगस्त , 1947

C. 15  अगस्त , 1947

D. 16 अगस्त , 1947

Ans. C

Explanation: जवाहरलाल नेहरू ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 15  अगस्त , 1947 शपथ ली थी.

6. भारत का संविधान कबसे लागु हुआ था?

A. 15  अगस्त , 1950

B. 26 जनवरी, 1950

C. 15 अगस्त , 1947

D. 26  जनवरी , 1947

Ans. B

Explanation: भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ था.

7. लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों चुना?

A. क्योंकि इसी बर्लिन में नाज़ी हुकुमत समाप्त हुई थी.

B. क्योंकि इस दिन यू.के ने सीरिया को अपने कब्ज़े में किया था.

C. क्योंकि इस दिन यू.के ने लेबनान को अपने कब्ज़े में किया था.

D. क्योंकि इसी दिन जापान के सहयोगी बलों के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह थी.

Ans. D

Explanation: लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में इसलिए चुना, क्योंकि इसी दिन जापान के सहयोगी बलों के आत्मसमर्पण की दूसरी सालगिरह थी.

जानें ‘जन गण मन’ भारत का राष्ट्रगान कब और क्यों बना

8. किसने अपने संविधान में संशोधन किया और भारत की आजादी के बाद गोवा को अपना राज्य घोषित किया, लेकिन असफल रहा?

A. अंग्रेज़

B. डच

C. फ्रेंच

D. पुर्तगाली

Ans. D

Explanation: पुर्तगाली ने संविधान में संशोधन किया और भारत की आजादी के बाद गोवा को अपना राज्य घोषित किया, लेकिन असफल रहा.

9. पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था और कहां?

A. 9 अगस्त 1910, गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

B. 7 अगस्  1906, इंडिया गेट, दिल्ली

C. 8 अगस्त 1908. लाल किला, दिल्ली

D. 7 अगस्त 1906, पारसी बगान स्क्वायर, कोलकाता

Ans. D

Explanation:  पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त 1906, पारसी बगान स्क्वायर, कोलकाता में फहराया गया था.

10. भारत का अंतिम गवर्नर-जनरल कौन था?

A. सी. राजागोपालाचारी

B. लॉर्ड वावेल

C. लॉर्ड माउंटबेटन

D. लॉर्ड वारेन हास्टिंग्स

Ans. A

Explanation: भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल सी. राजागोपालाचारी थे.

11. ताप्ती नदी के तट पर सूरत में 1907 के कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

A. फिरोजशाह मेहता

B.  दादाभाई नरोजी

C.  लाला हरदयाली

D.  गोपाल कृष्ण गोखले

Ans. A

Explanation: 1907 सूरत में ताप्ती नदी के तट पर कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता फिरोजशाह मेहता ने की थी, जहां नरमपंथियों और उग्रवादियों के बीच मतभेदों के कारण कांग्रेस में पहला विभाजन हुआ था.

भारत की 7 राष्ट्रीय पार्टियों के चुनाव चिन्हों का इतिहास

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News

  翻译: