बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर लिए हैं। इन्होंने संस्कृत टीचर की नौकरी देने के नाम पर 52 लाख रुपये का चूना लगाया था।
Mon, 24 Jun 2024 06:01 PMशौचालय की टंकी में सैंट्रिंग खोलने उतरे तीन मजदूर बेहोश हो गए। जेसीबी की मदद से टंकी के पास खुदाई करके उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि 3 में से 2 की मौत हो गई है।
Mon, 24 Jun 2024 05:52 PMबिहार के कुछ जिलों को छोड़कर इस समय अधिकांश हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश हो रही है। इस कारण हीट वेव से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पाया है। मौसम विभाग ने बताया कि 26-30 जून के बीच यहां बारिश होगी।
Mon, 24 Jun 2024 03:57 PMबिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति से पैसे दोनुने करने का झासा देकर भारी रकम लूट ली गई। शेयर मार्केट के नाम पर पड़ोसियों ने उससे 46 लाख रुपये लूटे। पैसे मांगे तो कहा कि शेयर मार्केट में घाटा चल रहा है।
Mon, 24 Jun 2024 12:47 PMबिहार के सरहरसा में इन दिनों पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है। एक कारोबारी के घर से 250 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसने कबूला कि ये कारतूस उसका सैनिक भाई बेचने के लिए भेजता था।
Mon, 24 Jun 2024 11:39 AMयूपी में भाजपा के नगर महामंत्री को पुलिस के द्वारा सरेआम पीटने के आरोप लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर देर रात जमकर हंगामा काटा और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।
Mon, 24 Jun 2024 10:41 AMबिहार के भागलपुर से अजीबोगरीब अंधविश्वास से भरा मामला सामने आया है। एक पिता ने मिट्टी में दफन अपने बच्चे का शव एक तांत्रिक के झांसे में आकर निकाला कि वह उसे जिंदा कर देगी। फिर शव लेकर अस्पताल चले गए।
Sun, 23 Jun 2024 05:48 PMपटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अरुण को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करी। इस गोलीबारी में अरुण को दर्जन भर गोलियां लगीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Sun, 23 Jun 2024 04:58 PMबिहार के मड़वन में बदमाशों ने अनोखी लूट को अंजाम दिया। सलवार कमीज पहनकर आए इन लुटेरों ने एटीएम को गैस कटर से काटा और कैश मशीन लेकर रफूचक्कर हो गए। 23 लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान लगाया गया है।
Sun, 23 Jun 2024 04:01 PMबिहार में इन दिनों पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है। गांव वालों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं इंजीनियर ने शरारती तत्वों का हाथ बताया है।
Sun, 23 Jun 2024 02:35 PM