बिहार खबरें

Latest news on October 1, 2024: आरजेडी स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन

आरजेडी का 'मीटर' तोड़ आंदोलन, राजद विधायक ने हथौड़े से तोड़े स्मार्ट मीटर, बताया गरीबों पर अत्याचार

स्मार्ट मीटर के खिलाफ हाजीपुर में आरजेडी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जब राजद विधायक ने हथौड़े से मीटर तोड़े। उनके एक साथ हाथ में हथौड़ा और दूसरे हाथ में स्मार्ट मीटर थे। एक के बाद एक कई मीटर तोड़े। स्मार्ट मीटर को गरीबों को खिलाफ बताया।

Tue, 01 Oct 2024 05:43 PM
Latest news on October 1, 2024: Darbhanga, Bihar, India -Sep .30, 2024: Pappu Yadav-MP meeting with flood victims during visiting the flooded area of Darbhanga, Bihar, India, Monday,30, 2024.(Photo by / Hindustan Times)

बाढ़ पीड़ितों को एक क्विंटल अनाज देने से 2025 में सरकार नहीं बन जाएगी, पप्पू यादव का एनडीए पर निशाना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने की मांग की।

Tue, 01 Oct 2024 05:38 PM
Latest news on October 1, 2024: वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स की एयर ड्रॉपिंग

Bihar Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में एयरफोर्स की एंट्री, हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स की एयर ड्रॉपिंग

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में एयरफोर्स की मदद ली गई है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स की एयर ड्रॉपिंग की जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया था।

Tue, 01 Oct 2024 04:47 PM
Latest news on October 1, 2024: Gopalganj flood

बाढ़ से अनाज भीगा, खाना बनाने की सूखी जगह तक नहीं; सिंदुर और किताबें तक बचाने में जुटे लोग

बाढ़ की वजह से कई लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। घर में रखा अनाज पूरी तरह भीग गया है, जलावन की लकड़ियां भी गीली हैं। गैस चूल्हे से खाना पकाने के लिए सूखी जगह तक नहीं है। लोग सिंदुर, बच्चों की किताबें समेत जरूरी सामान बचाकर परिवार को सुरक्षित जगह ले जाने में जुटे हैं।

Tue, 01 Oct 2024 04:16 PM
Latest news on October 1, 2024: Prashant Kishor Jan Suraaj

जन सुराजी प्रशांत किशोर की पोटली से निकले राइट टू रिकॉल का ट्रैक रिकॉर्ड ना देश में अच्छा है, ना विदेश में

बिहार में चुनाव रणनीतिकार से पदयात्री बने प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से गांधी जयंती पर एक पार्टी का जन्म होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पीके ने कहा है कि वो टिकट उसी कैंडिडेट को देंगे जो राइट टू रिकॉल पर सहमति का शपथ पत्र देगा। एक नजर मारते हैं देश-विदेश में राइट टू रिकॉल के प्रयोग पर।

Tue, 01 Oct 2024 04:00 PM
Latest news on October 1, 2024: bihar bjp

बिहार में बाढ़ के बीच मंत्री और सांसद मैदान में उतरेंगे, एक लाख परिवारों तक मदद पहुंचाएगी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर बिहार में बाढ़ की विभिषिका झेल रहे करीब एक लाख परिवारों तक मदद पहुंचाने का ऐलान किया है। इसके लिए बीजेपी ने 11 सदस्यों की कमिटी बनाई है. जिसमें मंत्री और सांसद भी शामिल हैं।

Tue, 01 Oct 2024 03:56 PM
Mangal Pandey (Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

बिहार के 19 जिलों में बाढ़ से फसल तबाह, नुकसान का आकलन कर मदद करेगी नीतीश सरकार

बिहार के 19 जिलों के 92 प्रखंडों में किसानों को बाढ़ की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसल तबाह हो गई हैं। कृषि मंत्री ने पदाधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों की हरसंभव मदद का भी भरोसा जताया।

Tue, 01 Oct 2024 03:11 PM
गंडक में बहता हुआ मगरमच्छ पहुंचा गांव

Video: गंडक में बहता हुआ 9 फीट का मगरमच्छ पहुंचा गांव, मच गई भगदड़, वन विभाग के छूटे पसीने

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पीपरा कुट्टी भेड़िहर टोला गांव में घर के पास धान के खेत से गांव की तरफ आते एक विशालकाय मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और फिर गंडक नदी में छोड़ दिया।

Tue, 01 Oct 2024 03:08 PM
bhagalpur bom blast

भागलपुर में खेलने के दौरान हुआ बम विस्फोट, 8 बच्चे घायल; तीन की हालत गंभीर

भागलपुर के हबीबपुर में खेल-खेल में हुए बम धमाके में आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों के पास बम कहां से आया, यह अभी तक सवाल बना हुआ है। स्थानीय लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Tue, 01 Oct 2024 02:41 PM
chirag paswan

पिता की तरह मंत्री पद को लात मार दूंगा: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोलें- सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा

चिराग पासवान ने आगे कहा, ‘जिस दिन चिराग पासवान को ऐसा लगेगा कि गठबंधन में मेरे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है या गठबंधन में हमलोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है तो मेरे पिता ने भी एक मिनट नहीं सोचा था मंत्री पद को लात मरने से पहले, मैं भी नहीं सोचूंगा।’

Tue, 01 Oct 2024 02:11 PM
Latest news on October 1, 2024: bpsc

अभ्यर्थी के फोटो में गड़बड़ी मिली तो रद्द हो जाएगा आवेदन, बीपीएससी ने सख्त किया नियम

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त परीक्षा के आवेदन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा कि अगर अभ्यर्थी के फोटो में किसी भी तरह की मिक्सिंग या गड़बड़ी पाई गई तो आवेदन को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। उनका एडमिट कार्ड नहीं जारी होगा एवं वे परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।

Tue, 01 Oct 2024 02:09 PM
Latest news on October 1, 2024: Nalanda News

खेत के चारों ओर तार लगा कर किसान ने दौड़ाया करंट, दो दोस्तों की चिपककर मौत

नालंदा जिले के नूरसराय में सुबह शौच करने गए दो दोस्तों की बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक किसान ने अपने खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए करंट के तार बिछाकर रखे हुए थे। दोनों दोस्त अनजाने में उससे चिपक गए।

Tue, 01 Oct 2024 12:40 PM
cm nitish kumar aerial survey

Bihar Flood: CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Bihar Flood: सीएम नीतीश कुमार ने हवाई मार्ग से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का यह सर्वे किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Tue, 01 Oct 2024 12:26 PM
Latest news on October 1, 2024: Road Accident (Pexel Photo)

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती की हादसे में मौत, सड़क पर दौड़ लगाते वक्त गाड़ी ने रौंदा

छपरा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। वह फिजिकल की तैयारी के लिए सड़क पर सुबह दौड़ लगा रही थी, तभी एक गाड़ी ने उसे रौंद दिया।

Tue, 01 Oct 2024 12:09 PM
Latest news on October 1, 2024: flood

Bihar Flood: भूख से बिलबिलाते बच्चे और खुले आकाश के नीचे विस्थापित, त्रासदी के बीच बोले पीड़ित- ऐसी बाढ़ कहीं नहीं देखी

Bihar Flood: कोसी पश्चिमी तटबंध के टूटने से विस्थापित हजारों परिवार कोसी पश्चिमी तटबंध व बिरौल-गंडौल हाईवे पर पिछले 24 घंटे से भूखे-प्यासे खुले आसमान के नीचे शरण लिये हुए हैं। प्रशासन की ओर से न तो अब तक कहीं सरकारी नाव का परिचालन शुरू किया गया है और न ही कहीं सरकारी राहत शिविर लगाया गया है।

Tue, 01 Oct 2024 12:05 PM
Latest news on October 1, 2024: bihar flood news

Bihar Flood News: बाढ़ ने 2 लाख 69 हजार लोगों को सताया, गंगा और महानंदा ने 80 पंचायतों में कहर बरपाया;राहत इंतजाम नाकाफी

Bihar Flood News: नेपाल एवं बिहार स्थित जलग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश से महानंदा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण कदवा, आजमनगर, बारसोई, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी और अमदाबाद के कुल 39 पंचायत के करीब 1 लाख 27 हजार 814 आबादी बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।

Tue, 01 Oct 2024 11:45 AM
kosi river

Bihar Flood: कोसी और बागमती में पानी बढ़ा, 194 स्कूलों की छुट्टी और 16 पंचायतें प्रभावित; बिहार के गांवों में दहशत

Bihar Flood: बाढ़ का पानी पुरानी पौरा, प्रयागी, सहरोन, लौंगा आदि जगहों के निचले इलाको में फैल रहा है। कोसी के बढ़ते जल स्तर से नदी के मुहाने पर बसे गांवों की आबादी सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे है।

Tue, 01 Oct 2024 11:30 AM
Latest news on October 1, 2024: Flight

आधुनिक होगा पूर्णिया एयरपोर्ट, बिहार के साथ पश्चिम बंगाल और नेपाल के लोगों को भी फायदा

पूर्णिया एयरपोर्ट एक स्टेट ऑफ द आर्ट होगा। इसमें कई बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। इसके शुरू होने से सीमांचल से सटे पश्चिम बंगाल और नेपाल के इलाके के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।

Tue, 01 Oct 2024 11:23 AM
Latest news on October 1, 2024: flood in bihar

Flood In Bihar: मुश्किल से मिल रही एक वक्त की रोटी, जंगल में गुजर रही जिंदगी; गंगा से दहशत भी, बाढ़ पीड़ितों का दर्द

Flood In Bihar: जल स्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावितों को एक बार फिर से मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। मुंगेर में गंगा का वार्निंग लेवल 38.33 मीटर है। एक दिन पूर्व रविवार को जहां गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रहा था।

Tue, 01 Oct 2024 11:07 AM
Latest news on October 1, 2024: father killed son

बेटे ने दुकान पर जाकर सोने के लिए कहा तो चाकू गोद मार डाला, अब उम्रकैद काटेगा पिता

मलहनमा वार्ड 13 का मुकेश शर्मा 23 अप्रैल 2021 को दुकान बंद कर रात को घर लौटा। दुकान में काफी सारा लोहा होने के कारण घर आकर दरवाजे पर बने झोपड़ी में सोए अपने पिता हरि नारायण शर्मा को दुकान पर जाकर सोने को बोला।

Tue, 01 Oct 2024 10:47 AM
  翻译: