Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगारथ यात्रा के दिन ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

रथ यात्रा के दिन ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

प्रखंड के सोगड़ा गांव में रथ यात्रा के मौके पर पौधरोपण किया गया। लोगों का मानना है कि पुरानी परंपराओं को जीवित रख गांव की खुशहाली के लिए भगवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 7 July 2024 04:15 PM
share Share

पाकरटांड़, प्रतिनिधि।
प्रखंड के सोगड़ा गांव में रथ यात्रा के मौके पर पौधरोपण किया गया। लोगों का मानना है कि पुरानी परंपराओं को जीवित रख गांव की खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा जाता है। बताया गया यहां जंगल में ग्राम सभा की ओर से पौधरोपण किया गया। विभिन्न प्रकार के पौधे और सीड बॉल्स मिलाकर एक हजार से भी ज्यादा की रोपाई की गयी। समाजसेवी राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि रथ यात्रा के दिन पौधरोपण करने से क्षेत्र की उन्नति होती है। इसी सोच को लेकर रविवार को गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें
  翻译: