बात 1989-90 की है। दिसंबर 1989 में केंद्र में वीपी सिंह की सरकार बनती है। चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उस सरकार में उप प्रधानमंत्री बनाए जाते हैं। तब ताऊ देवीलाल ने अपने बेटे ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनवा दिया। उस वक्त देवीलाल महम से विधायक थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद महम सीट से इस्तीफा दे दिया था। देवीलाल 1982, 1985 और 1987 में महम से विधानसभा चुनाव जीते थे। उनके इस्तीफे के बाद जब महम सीट पर 1990 में उप चुनाव होने लगे, तब जनता दल की तरफ से ओमप्रकाश चौटाला उम्मीदवार बनाए गए लेकिन वहां की खाप पंचायत इसका विरोध करने लगी।
महम की 32 बिरादरी की खाप पंचायत ने फैसला किया कि देवीलाल के भरोसेमंद और हरेक चुनाव में उनके इंचार्ज रहे आनंद सिंह दांगी को मैदान में उतारा जाए। महम से करीब ढाई हजार किसानों की फौज उप प्रधानमंत्री देवीलाल को यह बताने नई दिल्ली पहुंच गई और हरियाणा भवन में डेरा डंडा डाल दिया। तब देवीलाल ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह इसे खाप का फैसला नहीं मानते। देवीलाल ने कहा कि वह महम आकर ही इस मुद्दे पर बात करेंगे।
जब देवीलाल महम पहुंचे तो कहा गया कि ‘महम का वहम’ निकालने आए हैं। पंचायत को यह बात चुभ गई। ना तो देवीलाल ने खाप की बात मानी और ना ही खाप ने उप प्रधानमंत्री देवीलाल की बात मानी। खाप ने आनंद सिंह दांगी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया। उस वक्त दांगी हरियाणा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष थे। उन्हें यह पद भी देवीलाल के आशीर्वाद से ही मिला था। लेकिन अब दोनों में 36 का आंकड़ा हो चला था। एक तरफ देवीलाल का पुत्रमोह था तो दूसरी तरफ खाप पंचायत की पगड़ी का सवाल था।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में 66 नाम तय फिर कांग्रेस क्यों नहीं कर रही ऐलान; कहां पहुंची आप से बात
27 फरवरी, 1990 को महम में उप चुनाव हुए। उस चुनाव में जबरदस्त हिंसा हुई। चुनावों में धांधली और बूथ कैप्चरिंग भी हुई। एक इंटरव्यू में खुद आनंद सिंह दांगी ने कहा कि वहां के तत्कालीन डीएसपी को बूथ कैप्चर करते हुए रंगे हाथों दबोचा गया था। चूंकि एक राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव था, इसलिए इस उप चुनाव पर देश-विदेश की मीडिया की नजरें थीं। चुनावी धांधली की बात राष्ट्रीय मीडिया में प्रमुखता से छपी, इसके बाद चुनाव आयोग ने आठ सीटों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए।
जब आठ सीटों पर दोबारा चुनाव होने लगे तो फिर हिंसा हुई। कहा जाता है कि एक तरफ खुद दांगी ने हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के बेटे अभय सिंह चौटाला के इशारे पर बूथ कैप्चरिंग हुई और बड़े पैमाने पर खून-खराबा हुआ। आरोप लगे कि चौटाला ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया, इसलिए चुनाव आयोग ने आखिरकार ये चुनाव रद्द कर दिया। चूंकि महम नई दिल्ली से निकट रोहतक का इलाका है, इसलिए राष्ट्रीय मीडिया ने फिर से यहां डेरा डाल दिया था।
यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: BJP में टिकट विवाद, गुस्साए नेता ने सीएम सैनी का हाथ झटका; VIDEO
21 मई को फिर से उप चुनाव की तारीख तय की गई लेकिन चुनाव से कुछ दिनों पहले ही दांगी के गांव (मदीना) के ही एक निर्दलीय उम्मीदवार अमरीक सिंह की हत्या कर दी गई। सिंह को चौटाला ने ही खड़ा किया था ताकि दांगी का वोट बंट जाए। इस हत्या के बाद चुनाव रद्द हो गए लेकिन अमरीक सिंह की हत्या की वजह से इलाके में खून-खराबा और हिंसा भड़क गई। दांगी पर अमरीक सिंह की हत्या का आरोप लगा। जब दांगी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उनके समर्थकों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। दांगी ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि रोहतक के तत्कालीन एसपी ने उनपर गोलीबारी की थी लेकिन वह बच निकले थे। इस हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
जब महम कांड की गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी तब प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने उप प्रधानमंत्री देवीलाल से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने इसे अपनी सरकार की प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और चौटाला से इस्तीफा दिलाने को कहा। इसके बाद देवीलाल वीपी सिंह से आक्रोशित हो गए लेकिन मजबूरन उन्हें बेटे से इस्तीफा दिलवाना पड़ा। 171 दिन बाद चौटाला को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। उनकी जगह बनारसी दास गुप्ता को 22 मई 1990 को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, वह भी 51 दिन ही पद पर रह सके।
हुआ यूं कि जैसे ही बेटे की कुर्सी छिनी, देवीलाल वीपी सिंह के खिलाफ आक्रामक हो गए। वह अपमानित महसूस करने लगे। इसके बाद उन्होंने उप प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जनता दल के बड़े नेताओं के काफी मान मनौव्वल के बाद देवीलाल मान गए और अपना इस्तीफा वापस ले लिया। 12 जुलाई, 1990 को वीपी सिंह और देवीलाल के बीच अकेले में गुप्त बैठक हुई। उसी दिन बनारसी दास गुप्ता का इस्तीफा हुआ और चौटाला फिर से मुख्यमंत्री बनाए गए लेकिन वह पांच दिन ही इस बार कुर्सी पर रह सके क्योंकि इस बार वीपी सिंह ने देवीलाल को ही अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेगूं ने देश विरोधी नारे लगाने पर 6 लोगों को 5 साल के कारावास और अर्थ दंड की सजा सुनाई है। जज बोले- भय जरूरी है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या का विरोध में जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी है।
राजस्थान में 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जयपुर समेत 7 जिलों धौलपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जयपुर में कल छुट्टी रहेगी।
हरभजन ने विराट और रोहित को लेकर बयान दिया है।
'विराट कोहली 5 साल खेल सकते हैं और रोहित 2 साल'
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र और पोते की मौत हो गई है। राठी खेड़ा गांव के नजदीक आईजीएनपी नहर में सुबह करीब 8 बजे कार नहर में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाले
राजस्थान में सेना के जवान के पुलिस कर्मियों द्वारा कपड़े उतारकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बीजेपी को घेरा है। एक वीडियो भी शेयर किया है।
राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह जल्द ही काम संभालेंगे। किरोड़ी लाल ने भावनाओं में इस्तीफा दिया था। स्वीकार नहीं किया है।
राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस नरसिम्हा के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने याचिका खारिज की। निचली अदालत को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को किया बहाल।
Bangladesh Chief Selector on Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन के इंडिया टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश के चीफ सिलेक्टर हुसैन ने अब एक बड़ी बात कही है।
Robin Uthappa on Gautam Gambhir: रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक गारंटी दी है। उन्होंने साथ ही गंभीर की कई खूबियां गिनाई हैं। उन्होंने गंभीर को शानदार रणनीतिकार करार दिया।
गस एटकिंसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बरपाया था।
चमारी अट्टापट्टू ने एशिया कप में 300 प्लस रन बनाए थे।
Amanda Thorpe on Graham Thorpe Death: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम थोर्प की मौत को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ग्राहम की वाइफ अमांडा ने कहा कि उनके पति ने खुद अपनी जान ली है।
कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर पर ममता ने कहा कि यदि पुलिस इस मामले की जांच रविवार तक नहीं कर पाई तो फिर वह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगी। उन्होंने मृतका के मां-बाप और अन्य सदस्यों से बात की।
Marnus Labuschagne ODI World Cup Final Bat: मार्नस लाबुशेन ने वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जिस बैट से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था, उसे अब रिटायर करने की सोच रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है।
West Indies vs South Africa 1st Test: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्षाबाधित पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। एलिक अथानाजे ने शानदार बल्लेबाजी की। स्पिनर केशव महाराज ने कुल आठ शिकार किए।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा- राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वो पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप और उसकी हत्या का आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर पहुंचा तो कुछ देर आराम से सोया। इसके बाद उसने सबूतों को मिटाने के लिए अपने कपड़े भी धो डाले।
विराट कोहली और रोहित शर्मा 5 सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट को नए रूप में शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है।
Jasprit Bumrah India vs Bangladesh Test Series: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है। बुमराह ने आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेला था।
सीधे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। भाजपा ने रविवार को हरियाणा में जिला स्तर पर सर्वे कराए। इसके लिए जिला मुख्यालयों में मतदान भी कराया गया।
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इन दोनों देशों के खिलाफ उपमहाद्वीप में टेस्ट सीरीज खेल कीवी टीम भारत दौरे की तैयारी करेगा।
राजस्थान में बारिश से हाहाकार है। वर्षा जनित हादसों में कुल 23 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति देखते हुए जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई मधोपुर और गंगापुर सिटी में स्कूल बंद।
दिल्ली कैपिटल्स ने पंत, पटेल और कुलदीप को त्रिदेव बताया।
DC क्या इन्हीं तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है?
भारतीय क्रिकेट टीम को 111 दिनों में कुल 10 टेस्ट खेलने हैं।
भारत को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।
राजस्थान के भरतपुर से सांसद संजना जाटव ऐसी पहली सांसद हैं, जिनकी सुरक्षा में पति ही तैनात रहते हैं। 20 दिन पहले भरतपुर सांसद की सिफारिश पर उनके कॉन्स्टेबल पति को उनका PSO लगाया गया है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके में बाणगंगा नदी में नहाते समय 7 युवकों की डूबने से मौत हो गई।सभी की उम्र 18 से 22 साल के बीच है।ग्रामीणों ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। पूर्व राजस्थान के अलवर, करौली और दौसा में जमकर बारिश हुई है। करौली जिले में वर्षा जनित हादसों में दो की मौत हो गई है। बारिश का दौर लगातार जारी है।
ओलंपिक अधिकारी ने विराट की तारीफ की थी।
क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल किया गया है।
राजस्थान के दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित पिलर नंबर 174 के पास रविवार तड़के 4 बजे एक स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। एक दर्जन लोग हुए घायल।
राजस्थान के जयपुर में शहर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक महिला को अपने पति को दूसरी लड़की से बात करने पर विरोध करना महंगा पड़ गया। विवाहित को मार दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
टीम में चयन न होने की शिकायत करने या मूर्खतापूर्ण कारण बताने के बजाय, संजू सैमसन ने चयन समिति के फैसले को स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि टीम का प्रदर्शन उनके लिए अधिक मायने रखता है।
राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रविवार से जोधपुर-रामदेवरा-पोकरण-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की।
मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह ने शनिवार देर रात गुड़गांव के अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे 95 बरस के थे। बेहतरीन कूटनीतिज्ञ व कुशल राजनेता के रूप में जाने गए।
मनदीप सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बताया है कि वह आगामी घरेलू सत्र में त्रिपुरा की तरफ से खेलेंगे। मनदीप ने करीब 14 साल तक पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व किया।
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान के सबसे मुश्किल वक्त का खुलासा किया है। द्रविड़ ने साल 2021 में हेड कोच की जिम्मेदारी थी। उनका कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हुआ।
राजस्थान के दौसा जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पर स्थित रेटा के पास दो माह पहले एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने कराई थी पति की हत्या।
राजस्थान में वरिष्ठ हिंदी व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा 2022 में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने वाले आरोपी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया ।
राजस्थान के जयपुर में ठगों ने 712 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग में फंसाने की धमकी देकर 4.55 लाख रुपए ठग लिए। वैशाली नगर निवासी पीड़ित को करीब 8 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट करके रखा। पुलिस जांच में जुटी।
Ravichandran Ashwin on RTM Rule: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल ऑक्शन में आरटीएम कार्ड के इस्तेमाल पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि आरटीएम से खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होती है।
सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। सूर्यकुमार को हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि वह टी20 टीम के कप्तान बन गए
राजस्थान से आने वाले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न होने की बात करने वालों पर निशाना साधा है। कहां-यह मोदी का भारत है।
राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी में मध्य रात्रि को तेज बरसात की वजह से एक मकान ढह गया.। मकान में सो रहे 6 लोग मकान के नीचे दब गए। मां-बेटी की मौत हो गई है।
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहलाव ने भारतीय टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैलेंज दिया है। साइना ने कहा कि बुमराह उनका स्मैश शॉट नहीं झेल पाएंगे। जानिए, आखिरी माजरा क्या है?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से नाता टूट चुका है। वह सात साल तक डीसी के हेड कोच रहे। पोंटिंग ने डीसी से अलग होने को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
अमन सहरावत 21 साल 24 दिन की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीतने वाले एथलीट बन गए हैं। पीवी सिंधू ने 2016 में इससे पहले 21 साल 1 महीने और 14 दिन की उम्र में पहला मेडल जीता था।
क्या दिग्गज एमएस धोनी आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेल सकते हैं। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस संभावना पर दिलचस्प राय रखी है। उन्होंने साथ ही विदेशी खिलाड़ियों की एक हरकत पर सवाल उठाया है।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अलग अंदाज में जितेश और उनकी मंगेतर को बधाई दी।
राजस्थान के उदयपुर से आगरा के बीच वंदे भारत ट्रेन कोटा होकर चलाई जा रही है।रेलवे ने आईआरसीटीसी के जरिए बुकिंग भी खोल दी है। यह ट्रेन 2 सितंबर को अपना पहला फेरा करेगी। साथ में किराया भी जारी।
श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का 43 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है, पिछले कुछ सालों में यह टीम इंडिया का सबसे लंबा ब्रेक है। अब भारतीय खिलाड़ी 19 सितंबर को एक्शन में नजर आएंगे।