नरेंद्र मोदी
नरेंद्र दामोदर दास मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। 1962 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब कोई शख्स लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमन्त्री रह चुके हैं। आठ वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और इस संगठन से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने कई राज्यों में काम किया। 1985 में वह बीजेपी से जुड़े और धीरे-धीरे भाजपा के संगठन महासचिव बन गए।