By Rakhi
PUBLISHED March 19, 2024

LIVE HINDUSTAN
Travel

भारत की इन जगहों का होली सेलिब्रेशन है मशहूर

Pic Credit: Pexels

भारत के मुख्य त्योहारों में से एक है होली। मार्च का महीना आते ही चारों तरफ होली वाइब्स देखने को मिलती है।

होली

कई लोग होली से पहले होली पर कहीं घूमने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं।

घूमने की प्लानिंग

Video Credit: Pexels

अगर आप होली पर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जहां का होली सेलिब्रेशन मशहूर है।

होली सेलिब्रेशन

पुष्कर में होलिका दहन के साथ पर्व की शुरुआत होती है। रंगों के साथ धूमधाम से होली खेली जाती हैं। पारंपरिक राजस्थानी भव्य दावत भी होती है।

पुष्कर

भारत के बेस्ट होली सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन में उदयपुर शहर शामिल है। यहां होली का शानदार जश्न मनाया जाता है। होलिका दहन मनाने के बाद शाही बैंड के साथ घोड़ा जुलूस निकाला जाता है।

उदयपुर

वाराणसी में होली से पहले रंगभरी एकादशी पर रंग, गुलाल के साथ-साथ भस्म और चिता की राख से होली खेली जाती है। यहां जाना एक अलग अनुभव हो सकता है।

वाराणसी

हम्पी के होली सेलिब्रेशन में लाखों लोग आते हैं। हम्पी गलियों में ढोल और नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला जाता हैं। लोग एक दूसरों को गुलाल और अबीर लगाते हैं।

हम्पी

इंदौर में होली के पांच दिन बाद रंगपंचमी मनाई जाती है। पानी में घुले हुए रंगों की बौछार करते हुए शहर में गैर निकलती है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

इंदौर

वृंदावन की होली दुनियाभर में मशहूर है। यहां रंग गुलाल के साथ फूलों की होली खेली जाती है। मुख्य रूप से होली का उत्सव बांके बिहारी मंदिर में होता है।

वृंदावन

मथुरा में होली को बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यहां के द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा विश्राम घाट आदि में होली मनाई जाती है। होली के मौके पर मथुरा जा सकते हैं।

मथुरा

हॉट एयर बैलून राइड के लिए भारत की इन जगहों पर जाएं

Click Here
457678261031170
  翻译: