
कैलेंडर की तिथि जानकारी बदलें
आप अपने कैलेंडर की तिथि सेटिंग्ज़ को किसी भी समय से बदल सकते हैं। कैलेंडर ऐप की मदद से आपका कैलेंडर इवेंट प्रदर्शित करता है, कई देशों की राष्ट्रीय छुट्टियाँ दिखाता है और आपके दर्ज किए संपर्कों का जन्मदिन दर्शाता है।
साइडबार में प्रोजेक्ट के अंदर किसी कैलेंडर पर क्लिक करें।
टूलबार में कैलेंडर सेटिंग्ज़ बटन पर
क्लिक करें।
निम्न में से कोई एक कार्य करें :
नया आरंभ महीना या साल चुनें : सेटिंग्ज़ पैन के शीर्ष पर स्थित पॉप-अप मेनू उपयोग करें।
कैलेंडर में महीनों की संख्या बदलें : पॉप-अप मेनू कोई संख्या चुनें।
किसी देख की राष्ट्रीय छुट्टियाँ दर्शाएँ : “राष्ट्रीय छुट्टियाँ दिखाएँ” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें और अपना वांछित देश चुनें। राष्ट्रीय छुट्टियाँ दर्शाना रोकने के लिए “कुछ नहीं” चुनें।
कैलेंडर से इवेंट दिखाएँ : उस प्रत्येक कैलेंडर के बगल वाला चेकबॉक्स चुनें जिसे आप दिखाना चाहते हैं।
नोट : यहाँ आप जिन कैलेंडर को सूचीबद्ध देखते हैं वे कैलेंडर हैं जिन्हें आपने अपने Mac के कैलेंडर ऐप में सेट किया है।
संपर्क ऐप में आपके द्वारा दर्ज किए गए जन्मदिन दिखाएँ : “संपर्क से जन्मदिन दिखाएँ” चुनें।
इवेंट, छुट्टियाँ, तथा अन्य जानकारी अपने कैलेंडर में जोड़ने के बाद, आप अलग-अलग तिथियों पर टेक्स्ट संपादित कर सकते हैं। देखें अधिक जानकारी के लिए कैलेंडर टेक्स्ट स्वरूपित करना।