Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

किच्छा व बहगुल नदियों में बढ़ रहा है पानी

मीरगंज, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से किच्छा बैराज से पानी छोड़ा गया है। जिससे बहगुल नदी में पानी बढ़ रहा है। कंट्रेाल रूम ने तहसील...

offline
किच्छा व बहगुल नदियों में बढ़ रहा है पानी
किच्छा व बहगुल नदियों में बढ़ रहा है पानी
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , बरेली
Mon, 8 Jul 2024 1:30 AM
अगला लेख

मीरगंज, संवाददाता।
पहाड़ों पर कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे पहाड़ों से निकली नदियां उफान पर है। किच्छा बैराज में पानी बढ़ने पर रविवार को नदी में पानी छोड़ा गया है। कंट्रोल रूम ने बैराज से पानी छोड़ने पर तहसील प्रशासन को सूचना दी। बैराज से पानी छोड़ने पर किच्छा नदी एवं पश्चिमी बहगुल नदी में पानी बढ़ने पर प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है।

फतेहगंज पश्चिमी व मीरगंज पुलिस को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कंट्रोल रूम से गोला नदी हल्द्वानी से पानी छोड़ने की सूचना मिली है। एसओ फतेहगंज पश्चिमी ने बताया गोला नदी हल्द्वानी से बरेली की तरफ 16507 क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों में पानी बढ़ने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। किसानों और मछूआरों से कहा गया है कि नदियों में नहीं जायें। तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने रविवार को दोपहर बाद धर्मपुरा गांव पहुंचकर बहगुल नदी एवं भोलापुर शंखापुर जाकर रामगंगा नदी का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नदियों की तटीय इलाकों के लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति बाढ़ चौकियों को त्वरित सूचना देने को कहा है।

तहसीलदार ने बताया कि बहगुल नदी धर्मपुरा गांव की आबादी से छह फुट नीचे बह रही है। पानी बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियों के साथ ग्रामीणों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। राजस्व निरीक्षकों व राजस्व कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। राजस्व कर्मी क्षेत्र में रहकर नदियों के जलस्तर पर नजर रखेंगे। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर लगातार बारिश होने पर हर साल किच्छा एवं बहगुल नदी में बाढ़ आती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Bareily News Bareily Latest News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest News
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें
  翻译: