भारत में आगामी चुनाव 2023-24
क्रम | राज्य का नाम | चुनाव वर्ष | वर्तमान कार्यकाल | कुल विधानसभा सीटें | कुल लोकसभा सीटें | कुल राज्यसभा सीटें |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | मिजोरम | 2023 | 18 Dec, 2018 - 17 Dec, 2023 | 40 | 1 | 1 |
2 | छत्तीसगढ | 2024 | 4 Jan, 2019 - 3 Jan, 2024 | 90 | 11 | 5 |
3 | मध्य प्रदेश | 2024 | 7 Jan, 2019 - 6 Jan, 2024 | 230 | 29 | 11 |
4 | राजस्थान | 2024 | 15 Jan, 2019 - 14 Jan, 2024 | 200 | 25 | 10 |
5 | तेलंगाना | 2024 | 17 Jan, 2019 - 16 Jan, 2024 | 119 | 17 | 7 |
6 | आंध्र प्रदेश | 2024 | 12 June, 2019 - 11 June, 2024 | 175 | 25 | 11 |
7 | अरुणाचल प्रदेश | 2024 | 3 June, 2019 - 2 June, 2024 | 60 | 2 | 1 |
8 | ओडिशा | 2024 | 25 June, 2019 - 24 June, 2024 | 147 | 21 | 10 |
9 | सिक्किम | 2024 | 3 June, 2019 - 2 June, 2024 | 32 | 1 | 1 |
10 | हरियाणा | 2024 | 4 Nov, 2019 - 4 Nov, 2024 | 90 | 10 | 5 |
11 | महाराष्ट्र | 2024 | 27 Nov, 2019 - 26 Nov, 2024 | 288 | 48 | 19 |
12 | झारखंड | 2025 | 6 Jan, 2020 - 5 Jan, 2025 | 81 | 14 | 6 |
13 | दिल्ली | 2025 | 24 Feb, 2020 - 23 Feb, 2025 | 70 | 7 | 3 |
13 | बिहार | 2025 | 23 Nov, 2021 - 22 Nov, 2025 | 243 | 40 | 16 |
14 | असम | 2026 | 21 May, 2021 - 20 May, 2026 | 126 | 14 | 7 |
16 | केरल | 2026 | 24 May, 2021 - 23 May, 2026 | 140 | 20 | 9 |
17 | तमिलनाडु | 2026 | 11 May, 2021 - 10 May, 2026 | 234 | 39 | 18 |
18 | पश्चिम बंगाल | 2026 | 8 May, 2021 - 7 May, 2026 | 294 | 42 | 16 |
19 | पुडुचेरी | 2026 | 16 June, 2021 - 15 June, 2026 | 30 | 1 | 1 |
20 | गोवा | 2027 | 15 Mar, 2022 - 14 Mar, 2027 | 40 | 2 | 1 |
21 | मणिपुर | 2027 | 14 Mar, 2022 - 13 Mar, 2027 | 60 | 2 | 1 |
22 | पंजाब | 2027 | 17 Mar, 2022 - 16 Mar, 2027 | 117 | 13 | 7 |
23 | उत्तराखंड | 2027 | 29 Mar, 2022 - 28 Mar, 2027 | 70 | 5 | 3 |
24 | उत्तर प्रदेश | 2027 | 23 May, 2022 - 22 May, 2027 | 403 | 80 | 31 |
25 | गुजरात | 2027 | 12 Dec, 2022 - 11 Dec, 2027 | 182 | 26 | 11 |
26 | हिमाचल प्रदेश | 2027 | 12 Dec, 2022 - 11 Dec, 2027 | 68 | 4 | 3 |
27 | मेघालय | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 60 | 2 | 1 |
28 | नगालैंड | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 60 | 1 | 1 |
29 | त्रिपुरा | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 60 | 2 | 1 |
30 | कर्नाटक | 2028 | 17 May, 2023 - 16 May, 2028 | 224 | 28 | 12 |
इस साल अब कहां-कहां विधानसभा चुनाव होने हैं?
विधानसभा कार्यकाल के अनुसार, साल 2023 में कुल 9 अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। अब तक त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटका में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलांगना और छत्तीसगढ़ में चुनाव इस साल के अंत तक चुनाव संभावित हैं। मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल इस साल के अंत में 18 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 3 जनवरी और 6 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहै है। राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी और 16 जनवरी 2024 को समाप्त हो जाएगा।
राजस्थान में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं?
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों का समर्थन चाहिए। यहां लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। कांग्रेस साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार को सत्ता से बेदखल करने में कामयब रही थी। कांग्रेस को इस बार उसके डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच तनातनी की वजह से नुकसान की आशंका है। हालंकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह सत्ता में वापसी कर सकें।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
मधय प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, वहीं लोकसभा की 29 सीटों हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 116 है। पिछली बार यानी वर्ष 2018 के चुनाव के बाद अपने 114 विधायको और कुछ अन्य के समर्थन के बूते कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, लेकिन सवा साल के अंदर ही इसका पतन हो गया और तत्कालीन सीएम कमल नाथ को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद बाजेपी के शिवराज सिंह चौहान सत्ता में लौटे थे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के किसी भी पार्टी को 46 का आंकड़ा पार करना होगा। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो-तिहाई से भी ज्यादा सीटों पर सफलता हासिल की थी। कांग्रेस को कुल सीटों में 68 सीटें आई थीं, जबकि बीजेपी केवल 16 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी। इसके बाद कांग्रेस को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें और राज्यसभा की पांच सीटें हैं।
तेलंगाना में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 और लोकसभा की 17 सीटें है। पिछले चुनाव में के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस ने अपना परचम लहराते हुए 88 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और वाम दलों का प्रजा कुटामी गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया था। भाजपा के विधायकों की संख्या भी 5 से घटकर एक हो गई थी। ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 7 विधायक चुने गए थे।
मिजोरम विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
मिजोरम में विधानसभा के 40 सीटें हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 27 सीटें जीतकर सरकार में आई थी। कांग्रेस को केवल 5 सीटें मिली थीं और एक सीटों के साथ भाजपा का भी खाता खुला था।