Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya gochar rashifal Sun transit will make these zodiac signs rich till 16 August

16 अगस्त तक सूर्यदेव इन लोगों को करेंगे मालामाल, मिलेगी कोई बड़ी गुड न्यूज

  • Sun Transit Horoscope: सूर्य इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं। सूर्य के कर्क राशि में आने से शुक्रादित्य व बुधादित्य योग बना है। यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमThu, 18 July 2024 12:54 AM
हमें फॉलो करें

Surya Gochar 2024 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक बताया गया है। कहा जाता है कि बिना सूर्यदेव की कृपा के जातक को करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता पाना मुश्किल होता है। सूर्य ने 16 जुलाई 2024 को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में पहले से शुक्र और बुध मौजूद हैं। इस तरह से कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनेगी। 

कर्क राशि में तीन ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। सूर्य गोचर से शुक्रादित्य व बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। साथ ही सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। ये दोनों राजयोग बहुत ही शुभ माने गए हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

कर्क राशि- बुधादित्य और शुक्रादित्य योग कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे जिससे खर्चे भी अच्छे से पूरे हो सकेंगे। आप बचत करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए ये दोनों राजयोग फलदायी साबित होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। बुधादित्य और शुक्रादित्य योग के कारण आय के स्रोत और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को खूब पैसा कमाने के भरपूर मौके मिलेंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आप कोई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। निवेश के लिए अनुकूल समय है और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय का स्तर बढ़ जाएगा।

कब बनते हैं बुधादित्य और शुक्रादित्य योग:

सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनता है। यह योग जातकों के लिए शुभ माना जाता है और शुक्रादित्य योग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। सूर्य एक महीने के बाद और शुक्र हर 28 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। इससे जातकों को सफलता, सम्मान, प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिरता मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें
  翻译: