Hindi Newsदेश न्यूज़Live Hindustan significantly outperforms the competition in PVs according to May comScore data - India Hindi News

Live Hindustan की लंबी छलांग, व्यूज के मामले में नंबर वन

Live Hindustan व्यूज के मामले में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी साइट्स 'आज तक' और 'नवभारत टाइम्स' से कहीं आगे है। मई में लाइव हिन्दुस्तान हिन्दी न्यूज पब्लिशर्स की कैटिगरी में पहले नंबर पर रही।

Prabhash Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 July 2024 11:31 AM
share Share

आपकी पसंदीदा न्यूज वेबसाइट 'लाइव हिन्दुस्तान' खबरों के लिए लगातार रीडर्स की पहली पसंद रही है। कॉमस्कोर के मई 2024 के आंकड़ों ने इस तथ्य को एक बार फिर से साबित कर दिया है। व्यूज के मामले में लाइव हिन्दुस्तान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी साइट्स 'आज तक' और 'नवभारत टाइम्स' से कहीं आगे है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में लाइव हिन्दुस्तान हिन्दी न्यूज पब्लिशर्स की कैटिगरी में पहले नंबर पर रही है। लाइव हिन्दुस्तान के 376 मिलियन यानी 37.6 करोड़ व्यूज हैं, जबकि 'आज तक' के 31.9 करोड़ और नवभारत टाइम्स  के 34.6 करोड़ व्यूज हैं। यूनिक विजटर्स की बात करें तो लाइव हिन्दुस्तान पर 5.26 करोड़ विजटर्स मई महीने में खबरों को खंगालने के लिए पहुंचे।

राजस्थान में भास्कर से भी आगे
कॉमस्कोर के मई के आंकड़ों का राज्यवार विश्लेषण करें तो पता चलता है कि हिन्दीभाषी राज्यों में लाइव हिन्दुस्तान को रीडर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। राजस्थान में कोई भी हिन्दी न्यूज साइट लाइव हिन्दुस्तान के आसपास तक नहीं है। दैनिक भास्कर की वेबसाइट भास्कर.कॉम की तुलना में लाइव हिन्दुस्तान के पास दोगुना से भी अधिक व्यूज हैं। लाइव हिन्दुस्तान के 6.77 करोड़ व्यूज हैं, जबकि भास्कर के व्यूज 2.95 करोड़ हैं। उत्तर प्रदेश में लाइव हिन्दुस्तान के व्यूज करीब 11 करोड़ हैं,जबकि आज तक को 8.3 करोड़ व्यूज मिले हैं। बिहार में 3.82 करोड़ व्यूज के साथ लाइव हिन्दुस्तान, 'आज तक' और 'नवभारत टाइम्स' से काफी आगे है। आज तक के 2 करोड़ और नवभारत टाइम्स 2.7 करोड़ व्यूज हैं। छत्तीसगढ़-झारखंड और उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी लाइव हिन्दुस्तान ऑनलाइन न्यूज रीडर्स की पसंद बनी हुई हैं।

10 राज्यों में सबसे अधिक व्यूज
समूचे उत्तर और पश्चिम भारत (बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा, पंजाब और हरियाणा, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश) में भी लाइव हिन्दुस्तान के सबसे अधिक व्यूज हैं। इसे आंकड़ों के आईने में देखें तो लाइव हिन्दुस्तान के 29 करोड़, नवभारत टाइम्स के 26 करोड़ और आज तक 22.5 करोड़ व्यूज हैं। 

क्यों है पहली पसंद
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में हिन्दुस्तान अखबार की मजबूत ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम है। इन राज्यों के पाठक अपने शहर की ब्रेकिंग न्यूज के साथ-साथ देश-दुनिया, मनोरंजन, खेल और बिजनेस की पल-पल की खबरों से अपडेट रहने के लिए लाइव हिन्दुस्तान पर भरोसा करते हैं। साइट पर 120 से अधिक शहरों की खबरें रीयल टाइम अपडेट होती हैं। इसके अलावा उन शहरों के मौसम का हाल, सोना-चांदी के दाम जैसी जरूरी जानकारियां भी हर रोज मिल जाती हैं। जिन राज्यों से हिन्दुस्तान का प्रकाशन नहीं होता है, वहां भी लाइव हिन्दुस्तान ने नेटवर्क खड़ा करके मजबूत पकड़ बनाई है। राजस्थान इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, जहां लाइव हिन्दुस्तान के पास भास्कर से भी अधिक व्यूज हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें
  翻译: