Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Ramdevra Mela Special Train: Ramdevra Mela Special Train will run from today

Ramdevra Mela: आज से चलेगी रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा टाइम टेबल 

राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रविवार से जोधपुर-रामदेवरा-पोकरण-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की।

Ramdevra Mela: आज से चलेगी रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा टाइम टेबल 
Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरSun, 11 Aug 2024 02:31 AM
हमें फॉलो करें

राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रविवार से जोधपुर-रामदेवरा-पोकरण-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि को ध्यान में रखते हुए 11 से 29 अगस्त तक (19 ट्रिप) जोधपुर-रामदेवरा-पोकरण-जोधपुर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04809 जोधपुर-रामदेवरा-पोकरण स्पेशल 11 से 29 अगस्त तक प्रतिदिन जोधपुर से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे रामदेवरा आगमन और 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04810) पोकरण-जोधपुर स्पेशल 11 से 29 अगस्त तक प्रतिदिन पोकरण से दोपहर ढाई बजे प्रस्थान कर 2.45 बजे रामदेवरा आगमन और 2.50 बजे प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी. ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए आठ जनरल एवं दो गार्ड एसएलआर सहित दस डिब्बे होंगे।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन 04809,जोधपुर से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर 9.58 बजे राइकाबाग आगमन व 10 बजे प्रस्थान,10.13 बजे मंडोर आगमन कर 10.15 बजे प्रस्थान,10.33 बजे मारवाड़ मथानिया आगमन कर 10.35 बजे प्रस्थान,11.02 बजे ओसियां आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान,11.53 बजे मारवाड़ लोहावट आगमन कर 11.55 बजे प्रस्थान,12.15 बजे फलोदी आगमन कर 12.20 बजे प्रस्थान,12.55 बजे रामदेवरा आगमन कर 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन 04810, पोकरण से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर 2.45 बजे रामदेवरा आगमन व 2.50 बजे प्रस्थान,3.35 बजे फलोदी आगमन व 3.40 बजे प्रस्थान,3.52 बजे मारवाड़ लोहावट आगमन कर 3.54 बजे प्रस्थान,4.30 बजे ओसियां आगमन कर 4.33 बजे प्रस्थान,5 बजे मारवाड़ मथानिया आगमन कर 5.02 बजे प्रस्थान,5.20 बजे मंडोर आगमन कर 5.22 बजे प्रस्थान, 5.50 बजे राइकाबाग आगमन कर 5.52 बजे रवाना होकर कर सायं 6.40 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें
  翻译: