Hindi Newsधर्म न्यूज़Purnima 2024: When is the full moon in July Note date time pooja muhurat

Purnima 2024: जुलाई में पूर्णिमा कब है?, नोट करें डेट, मुहूर्त टाइम, पूजाविधि

  • Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा पर कई दुर्लभ योगों का संयोग बन रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई शाम 05 बजकर 59 मिनट से होगी।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान  , पावापुरीThu, 18 July 2024 03:49 AM
share Share

Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य अशोक पांडे ने बताया कि इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर कई दुर्लभ योगों का संयोग बन रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई शाम 05 बजकर 59 मिनट से होगी, वहीं इसका समापन 21 जुलाई को दोपहर 03:46 मिनट पर होगा।

ऐसे विधि से करें गुरु की पूजा :

गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं। इसके बाद अपने गुरु या उनके प्रतीक स्वरूप की पूजा करते हैं। पूजा में जल, चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप और मिठाई का उपयोग किया जाता है। श्रद्धालु अपने गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। उनसे जीवन के मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का भी विधान है। 

गुरु का स्थान देवताओं से भी पहले :

ज्योतिषियों की मानें तो गुरु का स्थान समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे केवल शिक्षा ही नहीं देते। बल्कि, जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। गुरु शिष्य को सही दिशा दिखाने वाले, अज्ञानता का नाश करने वाले और ज्ञान की रौशनी फैलाने वाले होते हैं। यही कारण है कि समाज में उनका स्थान देवताओं से भी पहले है।

पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व हमें अपने गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का सुनहरा अवसर देता है। इस दिन हम सभी को अपने गुरु का सम्मान करते हुए उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा महत्व

ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का महत्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में अत्यधिक है। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनायी जाती है। उन्होंने वेदों का संकलन और महाभारत की रचना की थी। इस दिन गुरु की पूजा करने से जीवन में ज्ञान और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें
  翻译: