Hindi NewscricketIndia vs South Africa Score T20 WC final highlights: भारत ने 13 साल बाद जीता वर्ल्ड कप, दूसरी बार बना T20 का विश्व चैंपियन

India vs South Africa Score T20 WC final highlights: भारत ने 13 साल बाद जीता वर्ल्ड कप, दूसरी बार बना T20 का विश्व चैंपियन

India vs South Africa Live Score T20 World Cup Final: एक अरब 40 करोड़ भारतीयों की दुआएं और उम्मीदें रंग लाईं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड कप के मंच पर तिरंगा लहरा दिया।

India vs South Africa Score T20 WC final highlights: भारत ने 13 साल बाद जीता वर्ल्ड कप,  दूसरी बार बना T20 का विश्व चैंपियन

cricket-wc-2024-t20-ind-rsa-138 jpg

| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 29 Jun 2024 07:27 PM
हमें फॉलो करें

India vs South Africa Score T20 World Cup Final Highlights: एक अरब 40 करोड़ भारतीयों की दुआएं और उम्मीदें रंग लाईं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड कप के मंच पर तिरंगा लहरा दिया। एकजुटता, साहस और संयम के तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा कर टी20 विश्वकप जीत लिया।  इससे पहले भारत के हाथ आईसीसी एक दिवसीय वर्ल्ड कप 2011 में आया था। इसके बाद भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की थी। इस लिहाज से भारत के हाथ 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी हाथ आयी है। 

कोच राहुल द्रविड़ के लिये भी यह विश्वकप काफी मायने रखता था। द्रविड़ की कप्तानी भारत 2007 में एक दिवसीय विश्वकप में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये सात विकेट पर 176 रन बनाये जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। 17 साल बाद यह पहला मौका है जब भारत ने टी20 विश्वकप को अपने नाम किया है। इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2007 में भारत ने पहली बार टी20 का विश्वकप जीता था।

30 Jun 2024, 12:45:50 AM IST

IND vs SA Live Score- बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

IND vs SA Live Score- विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। बुमराह ने फाइनल में भारत की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई।

30 Jun 2024, 12:43:17 AM IST

IND vs SA Live Score- कोहली मैन ऑफ द मैच

IND vs SA Live Score- टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बेहद अहम पारी खेलने वाले विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

30 Jun 2024, 12:02:19 AM IST

IND vs SA Live Score- भारत दूसरी बार टी20 चैंपियन

IND vs SA Live Score- भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है। दक्षिण अफ्रीका को सात रन शिकस्त देकर उसने यह खिताब अपने नाम किया।

29 Jun 2024, 11:27:33 PM IST

IND vs SA Live Score- सूर्या का शानदार कैच

IND vs SA Live Score- सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच पकड़कर डेविड मिलर को चलता कर दिया। हार्दिक पंड्या ने पहली ही गेंद पर उखाड़ा विकेट।

29 Jun 2024, 11:19:02 PM IST

IND vs SA Live Score- बुमराह ने ली यान्सेन की विकेट

IND vs SA Live Score- जसप्रीत बुमराह ने बेहद शानदार ढंग से गेंदबाजी की। उन्होंने मार्को यान्सेन को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया की वापसी कराई।

29 Jun 2024, 11:08:22 PM IST

IND vs SA Live Score- हार्दिक ने क्लासेन को किया चलता

IND vs SA Live Score- हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए थोड़ी सी उम्मीद जगाई है। उन्होंने खतरनाक ढंग से खेल रहे हेनरिक क्लासेन को चलता कर दिया है।

29 Jun 2024, 11:03:08 PM IST

IND vs SA Live Score- क्लासेन-मिलर ले जा रहे जीत के पास

IND vs SA Live Score- हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब ले जा रहे हैं। खासतौर पर क्लासेन ने अक्षर पटेल के एक ओवर में जमकर कुटाई की और मैच को भारत से बिल्कुल दूर लेकर चले गए।

29 Jun 2024, 10:49:57 PM IST

IND vs SA Live Score- अर्शदीप ने दिलाया ब्रेकथ्रू

IND vs SA Live Score- अर्शदीप सिंह ने भारत को जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाया है। उन्होंने जमकर खेल रहे क्विंटन डिकॉक का विकेट लेकर भारत की वापसी कराई है।

29 Jun 2024, 10:36:07 PM IST

IND vs SA Live Score- 10 ओवर के 81 पर तीन दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 10 ओवरों के बाद 81 रन बना लिए हैं। मैदान पर हेनरिक क्लासेन और क्विंटन डिकॉक मौजूद हैं।

29 Jun 2024, 10:30:01 PM IST

IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल का शिकार बने ट्रिस्टन स्टब्स

IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेज दिया है। स्टब्स ऑफ साइड की तरफ जाकर अक्षर की गेंद को स्वीप करना चाहते थे, लेकिन क्लीन बोल्ड हो गए।

29 Jun 2024, 10:24:27 PM IST

IND vs SA Live Score- डिकॉक-स्टब्स मैदान में जमे

IND vs SA Live Score- क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटकों से उबारने में जुटे हैं। दोनों विकेट भी नहीं जाने दे रहे और रन गति भी बढ़ा रहे हैं।

29 Jun 2024, 10:14:14 PM IST

IND vs SA Live Score- पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका के 32 रन

IND vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद 32 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो विकेट भी गंवाए हैं।
 

29 Jun 2024, 10:06:12 PM IST

IND vs SA Live Score- अर्शदीप के शिकार बने मारक्रम

IND vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम अर्शदीप सिंह के शिकार बन गए। उनका कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा।

29 Jun 2024, 09:59:18 PM IST

IND vs SA Live Score- बुमराह ने दिया पहला झटका

IND vs SA Live Score- जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बिगाड़ दी है। उन्होंने रीजा हेन्ड्रिक्स को क्लीन बोर्ल्ड कर दिया।

29 Jun 2024, 09:42:57 PM IST

IND vs SA Live Score- भारत की पारी 176 पर सिमटी

IND vs SA Live Score- आखिरी ओवरों में तेज रन बनाने के चक्कर में एक के बाद तीन विकेट गंवाए। कोहली के बाद शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा भी आउट हो गए। इसके चलते 180 का स्कोर थोड़ा दूर रह गया।

29 Jun 2024, 09:33:38 PM IST

IND vs SA Live Score- विराट कोहली हुए आउट

IND vs SA Live Score- विराट कोहली अब आउट हो चुके हैं और मैदान में हार्दिक पंड्या हैं। कोहली ने 76 रनों की शानदार पारी खेली।

29 Jun 2024, 09:30:55 PM IST

IND vs SA Live Score- कोहली का करारा सिक्स

IND vs SA Live Score- विराट कोहली ने मार्को यान्सेन की गेंद पर जबर्दस्त छक्का लगाया है। इसके साथ ही भारतीय पारी की रनों की रफ्तार अचानक बढ़ गई है।

29 Jun 2024, 09:21:35 PM IST

IND vs SA Live Score- कोहली का अर्धशतक पूरा

IND vs SA Live Score- विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने रबाडा की गेंद पर शानदार ढंग से छक्का लगाया।

29 Jun 2024, 09:13:04 PM IST

IND vs SA Live Score- अब तीस गेंदों का खेल बाकी

IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल के बाद शिवम दुबे मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने एक छक्का भी लगाया। अब देखना है कि बाकी तीस गेंदों में कितना रन बना सकती है।

29 Jun 2024, 09:07:09 PM IST

IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल रन आउट

IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली के शॉट पर रन के लिए दौड़े थे, लेकिन गेंद रुक गई। अक्षर देखने लगे कि डिकॉक थ्रो कर रहे हैं। तब तक डिकॉक ने नॉन स्ट्राइकर पर स्टंप्स बिखेर दिए।

  翻译: